"यादराम सिंह मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कॉलेज" जोगपुरा, डिलारी, मुरादाबाद में स्थित है। हमारा उद्देश्य गरीब बच्चो को पढ़ा कर शिक्षित करना है। हम इस उद्देश्य के लिए हमेशा हर वक़्त तैयार हैं। यादराम सिंह मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कॉलेज अपने क्षेत्र का एक बहुत पुराना विद्यालय है। इसकी स्थापना सन २००१ में हुई थी। यह विद्यालय निरंतर प्रगति करते हुए आज कक्षा नर्सरी से कक्षा वारहवी तक अपनी कक्षाएं चला रहा है। यह क्षेत्र का एकमात्र गर्ल्स इण्टर कॉलेज है। यहाँ बच्चों के सर्वागिण विकास पर बल दिया जाता है तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनमें प्रतिस्पर्धा की भवना भी जागृत की जाती है। हमारे विद्यालय में आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक धर्म के पर्व को बहुत उल्लास के साथ मनाया जाता है। हमारे विद्यालय में छोटे बच्चो के मनोरंजन लिए झूलों का भी प्रबंध है व उनकी देखरेख हेतु आया भी उपलब्ध है।
जैसा की आप सभी जानते हैं की देश में कोविड -१९ के चलते पुरे देश में लॉकडाउन है जिससे बच्चो की पढाई का बहुत नुकसान हो रहा है अत: इस नुकसान को कुछ कम करने के लिए यादराम सिंह मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कॉलेज की तरफ से सभी बच्चो के लिए ऑनलाइन शिक्षा व्हाट्सप्पप के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अगर आपके बच्चो का प्रवेश स्कूल में नहीं हो पाया है तो आप ऑनलइन प्रवेश भी करा सकते हैं।
